उक्त 94 जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालयों में से 45 सी.बी.एस.ई. बोर्ड से एवं अवशेष 49 माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से सम्बद्ध है। 93 जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। बालक- बालिकाओ हेतु पृथक-पृथक जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित है।
