वर्ष 1961 में रामपुर में जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना की गई|1976-77 तक राज्य में कुल 23 जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित किये जा रहे थे|वर्ष 2005-06 में राज्य में कुल 54 विद्यालय की स्थापना की गई|ये विद्यालय कक्षा 1 से 2,कक्षा 1 से 5,कक्षा 1 से 8 तक तथा एक विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित थे|

वर्ष 2007 में, राज्य सरकार द्वारा सभी स्कूलों को उच्चीकृत करने और उन्हें कक्षा 1 से 12 तक चलाने का निर्णय लिया गया था|अक्टूबर2015 में,जवाहर नवोदय विद्यालय के पैटर्न पर,सभी स्कूलों को कक्षा 06 से 12 तक संचालित करने का निर्णय लिया गया| वर्तमान में कुल 94 जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित हैं,जो 57 जिले में स्थित हैं|

प्रतिभावान एवं निर्धन छात्रों को उत्कृष्ट नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य में 94 जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं| राज्य में सामाजिक,आर्थिक-द्रष्टि से कमजोर व शिक्षा से वंचित,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्र/छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ मुफ्त आवासीय,अध्ययन लेखन सामग्री,व बालिकाओं की निजी सामग्री,गणवेश,खेलकूद,कंप्यूटर व टेबलेट की सुविधा उपलब्ध कराता है|

विजन और मिशन

स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता की कमियों को दूर करने के लिए सबसे प्रभावी को दूर करने के लिए सबसे प्रभावी कार्यक्रमों में से एक बनना और भारत को सामाजिक विकास संकेतकों में अपनी रैंकिंग में सुधार करने में मदद करना|

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के वंचित कमजोर वर्ग के सभी बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें मुफ्त और अनिवार्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना|

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय

प्रशासनिक संरचना (निदेशालय स्तर)

क्रम संख्या पदनाम स्वीकृत पद भरे पद खाली पद
1 अपर निदेशक 1 0 1
2 संयुक्त निदेशक 1 1 0
3 उप निदेशक 1 0 1
4 प्रशासनिक अधिकारी 1 1 0
5 कनिष्ठ/वरिष्ठ/प्रधान सहायक 8 4 4
6 सहायक लेखाकार 2 1 1

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय

प्रशासनिक संरचना (विद्यालय स्तर)

क्रम संख्या पदनाम स्वीकृत पद भरे पद खाली पद
1 प्रधानाचार्य 94 81 13
2 प्रवक्ता 930 484 233
3 सहायक शिक्षक एल टी ग्रेड 930 647 14
4 फार्मासिस्ट 93 50 19
5 छात्रावास सहायक 93 31
6 कंप्यूटर ऑपरेटर(आउटसोर्सिंग) 94 89